राजनीति

यूपीः गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी का नामांकन, 17 जिलों से जुटे शिक्षक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी का नामांकन, 17 जिलों से जुटे शिक्षक

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले एमपी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा हुई, जिसमें 17 जिलों से शिक्षक और समर्थक शामिल हुए। ध्रुव त्रिपाठी ने कहा कि वह लगातार शिक्षक हितों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना और वित्तविहीन शिक्षकों के मुद्दे पर सरकार से बातचीत जारी होने की बात कही।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी नामांकन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षकों के हित में कई काम किए हैं और ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन में मतदान की अपील की। मंत्री ने 2027 के विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भी पार्टी की तैयारियों का उल्लेख किया।

बाइट - ए. के. शर्मा, ऊर्जा मंत्री, यूपी बाइट- ध्रुव कुमार त्रिपाठी, बीजेपी प्रत्याशी

बाइट - स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री, यूपी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।