यूपी के गोरखपुर में जलभराव पर अजय राय का सरकार पर हमला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में बारिश के बाद हुए जलभराव और नुकसान को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। अजय राय जलभराव से प्रभावित ब्यूटी पार्लर संचालिका संध्या यादव के घर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने दावा किया कि संध्या यादव को करीब 8 से 9 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।अजय राय ने कहा कि जलभराव से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को काफी नुकसान हुआ है।
उन्होंने सरकार से प्रभावित लोगों और व्यापारियों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की।अजय राय ने नालों से निकाली गई सिल्ट को मौके पर ही रखे जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।अजय राय ने कहा कि जब मुख्यमंत्री अपने गृह जनपद में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं करा पा रहे हैं, तो प्रदेश के बाकी हिस्सों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।वहीं, यूपी में गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर अजय राय ने कहा कि सीटों का फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने स्तर पर लगातार काम कर रही है।गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन के बयान पर अजय राय ने तंज कसते हुए कहा, “हम लोग स्पेन में हैं।”
बाइट– अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस