देश

यूपीः गोरखपुर में कैंसर की दवाओं के दाम 70% तक घटने की उम्मीद, मरीजों को मिलेगी राहत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः गोरखपुर में कैंसर की दवाओं के दाम 70% तक घटने की उम्मीद, मरीजों को मिलेगी राहत

कैंसर का इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30 फीसदी तक सीमित करने का फैसला किया है। इससे कैंसर की दवाओं की कीमतों में 20 से 70 फीसदी तक कमी आने की उम्मीद है। सरकार के अनुमान के मुताबिक, इस फैसले से मरीजों को सालाना करीब 2,500 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है।

एम्स गोरखपुर के डॉक्टर शशांक शेखर ने बताया कि दवाओं के दाम कम होने से उन मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें लंबे समय तक कीमोथेरेपी करानी पड़ती है। कैंसर के इलाज में काफी खर्च होता है, जिससे मरीजों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। कई परिवारों को इलाज के लिए अपनी जमा-पूंजी तक खर्च करनी पड़ती है।

डॉक्टर के मुताबिक, एम्स में रोजाना करीब 100 मरीज आते हैं, जिनमें 40 से 50 फीसदी मरीज कीमोथेरेपी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दवाओं की कीमतों में कमी से मरीजों को इलाज के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।

बाइट - डॉ. शशांक शेखर, एसोसिएट प्रोफेसर एम्स गोरखपुर

बाइट - अमर राय, स्थानीय नागरिक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।