यूपी के गोरखपुर से सीएम योगी ने 9.18 लाख से अधिक किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 483 करोड़ रुपये
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 9 लाख 18 हजार 91 किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए 483 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की। ये रकम कृषि निवेश अनुदान के रूप में दी गई है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों को आर्थिक मदद मिल सके। दरअसल, पिछले डेढ़ महीने में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से प्रदेश के कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
राहत आयुक्त डॉ. हरिकेश भास्कर यशोद के मुताबिक, अब तक 1 लाख 29 हजार 326 किसानों को 78 करोड़ 75 लाख रुपये की फसल क्षतिपूर्ति दी जा चुकी है। वहीं, जिलों को 169 करोड़ रुपये अग्रिम कृषि निवेश अनुदान के रूप में जारी किए गए हैं।