व्यापार

यूपी के ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आगाज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आगाज

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आगाज हो चुका है...इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस ट्रेड शो में यूपी की औद्योगिक ताकत, निवेश की संभावनाओं और पारंपरिक उत्पादों की झलक देखने को मिल रही है...ट्रेड शो के चौथे संस्करण का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया...इस बार ट्रेड शो में 88 देशों की भागीदारी है... 2,400 से ज्यादा प्रदर्शक अपने उत्पाद और सेवाएं पेश कर रहे हैं...

जबकि 600 से ज्यादा इंटरनेशनल बायर्स भी इस आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं...खास बात ये है कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ को भी खास जगह दी गई है... इसके साथ ही औद्योगिक परियोजनाओं, निवेश के अवसरों और नए इनोवेशन को भी मंच मिल रहा है...ऑस्ट्रिया, वियतनाम, जापान, रूस, सिंगापुर और बेलारूस इस बार पार्टनर कंट्री हैं...यानी ग्रेटर नोएडा में सजे इस कारोबारी मंच पर यूपी के उत्पादों को ग्लोबल बाजार से जोड़ने की कोशिश है...

और प्रदेश के कारोबारियों के लिए नए निवेश और कारोबारी संपर्क के रास्ते भी खुल रहे हैं...

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।