अपराध

यूपीः हापुड़ में नकली पोटाश बनाने वाले गोदाम से 90 कट्टे नकली पोटाश और 20 कट्टे डीएपी बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः हापुड़ में नकली पोटाश बनाने वाले गोदाम से 90 कट्टे नकली पोटाश और 20 कट्टे डीएपी बरामद

हापुड़ में कृषि विभाग ने नकली पोटाश उर्वरक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। रामपुर रोड पर एक गोदाम में नकली पोटाश तैयार कर उसे अनुदानित उर्वरकों की बोरियों में भरने का आरोप है। इसके बाद इसे किसानों को बेचने की तैयारी थी। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश को नकली उर्वरक बनाने की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। गोदाम पर ताला लगा था। टीम ने ताला खुलवाकर अंदर तलाशी ली। इस दौरान 90 कट्टे नकली पोटाश और 20 कट्टे डीएपी बरामद किए गए। नकली उर्वरक तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मौके से मिली। कृषि विभाग ने बरामद उर्वरकों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसानों के खेतों में फसलों की बुवाई शुरू होने के बीच यह कार्रवाई की गई है। दो दिन पहले भी हापुड़ में नकली डीएपी बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई थी।

बाइट - गौरव प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी हापुड़

🎙️ जनता का संदेश का मत

किसानों की आज़ादी और भरोसे की रक्षा के लिए हमें सच्चाई और पारदर्शिता को अपनाना चाहिए। जब नकली उर्वरक जैसी धोखाधड़ी सामने आती है, तो त्वरित जांच और कड़ी कार्रवाई से न केवल किसानों की सुरक्षा होती है, बल्कि समाज में विश्वास भी बढ़ता है। हमें शिक्षा, जागरूकता और सख्त नियमन से ऐसे अपराधों को रोकना चाहिए, ताकि हर किसान अपने खेत में सच्ची मेहनत का फल पा सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।