देश

यूपी के हापुड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के  हापुड़ में  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि

हापुड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका परिषद स्थित उनकी प्रतिमा पर प्रदेश के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का संदेश दिया और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का मार्ग दिखाया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इसी विचारधारा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बाइट: कपिल देव अग्रवाल, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।