अपराध

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अलग-अलग विषयों पर कार्यशालाएं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अलग-अलग विषयों पर कार्यशालाएं

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चौथे दिन अलग-अलग विषयों पर कई कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनमें प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल हुए।वित्तीय समावेशन और बीमा पर हुई कार्यशाला में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि रहे। इसमें आईआरडीए और कई बीमा कंपनियों ने हिस्सा लिया।

सुरेश खन्ना ने कहा कि बीमा योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचना चाहिए, ताकि गांव के लोगों को भी इसका फायदा मिल सके। उन्होंने आयुष्मान योजना का भी जिक्र किया और कहा कि इससे गरीब परिवारों को बड़े अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिल रही है।उत्तर प्रदेश फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी पर आयोजित कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए।

उन्होंने फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र को बढ़ावा देने और इससे जुड़े उद्योगों के विकास पर बात रखी

इसके अलावा वित्तीय अनुशासन से पारदर्शी सेवा वितरण विषय पर भी सेमिनार आयोजित हुआ, जिसमें वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शामिल हुए।नए श्रम संहिताओं पर श्रम विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें श्रम एवं सेवायोजन विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शामिल हुए और नई श्रम संहिताओं से जुड़े विषयों पर जानकारी दी।वहीं, ‘आपकी फैक्ट्री से लेकर मोर्चे तक’ विषय पर हुई कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शामिल हुए।

इसमें कारोबारियों को रक्षा आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने और व्यवसाय के अवसरों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विषयों पर बात रखी और सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी।

🎙️ जनता का संदेश का मत

वित्तीय समावेशन और बीमा पर आयोजित कार्यशालाएँ हमें यह सिखाती हैं कि सुरक्षा और समृद्धि का मार्ग शिक्षा और जागरूकता से बनता है। जब ग्रामीण लोग बीमा योजनाओं से अवगत होते हैं, तो वे अनिश्चितता के बीच भी आत्मविश्वास से आगे बढ़ते हैं। हमें हर स्तर पर जानकारी साझा करनी चाहिए, ताकि कोई भी जोखिम में न रहे। इस प्रयास से समाज में विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ेगी, और सभी को समान अवसर मिलेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।