अपराध

यूपी के जालौन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का राहुल-अखिलेश पर हमला, बोले- 2047 तक कांग्रेस-सपा का सफाया होगा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के    जालौन में  डिप्टी सीएम केशव मौर्य का राहुल-अखिलेश पर हमला, बोले- 2047 तक कांग्रेस-सपा का सफाया होगा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जालौन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में झांसी-प्रयागराज स्नातक खंड के बीजेपी प्रत्याशी अशोक राठौर के समर्थन में आयोजित सम्मेलन में केशव मौर्य ने विपक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि विदेशी ताकतों की शह पर दिल्ली में उपद्रव किया जा रहा है। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने उन्हें PDA का फर्जी हितैषी बताया और कहा कि वर्ष 2047 तक देश से कांग्रेस और सपा का सफाया हो जाएगा। वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि वोट चोरी नहीं हो रही है, जनता चोरों को वोट नहीं दे रही है।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 और 2017 के बाद बुंदेलखंड का स्वरूप बदला है और 2027 के विधानसभा चुनाव में यह क्षेत्र एक बार फिर बीजेपी के रंग में रंगा नजर आएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने संबंधी अखिलेश यादव की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि अखिलेश बीजेपी की कोर कमेटी के सदस्य नहीं हैं, जो यह तय करें कि पार्टी का कौन नेता कहां से चुनाव लड़ेगा।

उन्होंने अखिलेश यादव को अपनी पार्टी और परिवार पर ध्यान देने की सलाह भी दी।

बाइट--- केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।