यूपीः जालौन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-2047 तक कांग्रेस-सपा का होगा सफाया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जालौन के उरई में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित यह सम्मेलन झांसी-प्रयागराज स्नातक खंड के भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर के समर्थन में हुआ।
केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों की शह पर दिल्ली में उपद्रव किया जा रहा है। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने उन्हें PDA का फर्जी हितैषी बताया। साथ ही दावा किया कि वर्ष 2047 तक देश से कांग्रेस और सपा का सफाया हो जाएगा।
वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “वोट चोरी नहीं हो रही है, जनता चोरों को वोट नहीं दे रही है।” उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 और 2017 के बाद बुंदेलखंड का स्वरूप बदला है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड एक बार फिर भाजपा के रंग में रंगा नजर आएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने संबंधी अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी उन्होंने सवाल उठाए।
बाइट- केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री, उ.प्र.