देश

यूपी के झांसी पहुंची ‘सेवा संकल्प यात्रा’, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के झांसी पहुंची ‘सेवा संकल्प यात्रा’, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ गुरुवार को मऊरानीपुर के बाद झांसी पहुंची। झांसी पहुंचने पर यात्रा का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और जोरदार स्वागत किया। बाइक सवारों का काफिला पहुंचते ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।काशी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार को बुंदेलखंड के महत्वपूर्ण शहर झांसी पहुंची।

मऊरानीपुर में पड़ाव के बाद यात्रा का काफिला झांसी पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के दौरान जनसंवाद, वृक्षारोपण, सामाजिक सेवा और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

बाइट--- शिवेंद्र — यात्रा व्यवस्थापक एवं प्रचारक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।