राजनीति

यूपी के कानपुर  देहात   में सेवा संकल्प अभियान में प्रतिभा शुक्ला का सपा पर पलटवार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के कानपुर  देहात   में सेवा संकल्प अभियान में प्रतिभा शुक्ला का सपा पर पलटवार

कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान के दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं के बयानों पर पलटवार किया। खिलाड़ियों और कलाकारों को 21 लाख रुपये देने के ऐलान से लेकर चुनाव आयोग की निष्पक्षता और अयोध्या को लेकर दिए गए बयानों पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी।

प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि चुनावी वादों के बजाय जनता को सरकारों के काम और नीतियों को देखना चाहिए। वहीं, चुनाव आयोग को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों को सामने रखना चाहिए।अयोध्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण लंबे समय से लोगों की आस्था और मांग से जुड़ा विषय रहा है।

उन्होंने काशी कॉरिडोर और मथुरा में हो रहे कार्यों का भी जिक्र किया। मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पचौरी माता मंदिर के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि अपनी संस्कृति और विरासत को संरक्षित करना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां सनातन परंपरा और अपने मूल्यों को समझ सकें।

बाइट — प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री, यूपी सरकार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।