राजनीति

यूपीः कानपुर देहात में विमुक्त घुमंतू आभार दिवस, असीम अरुण ने SIR-EVM पर विपक्ष को घेरा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः कानपुर देहात में विमुक्त घुमंतू आभार दिवस, असीम अरुण ने SIR-EVM पर विपक्ष को घेरा

कानपुर देहात के मैथा क्षेत्र के नहरी बरी गांव में विमुक्त घुमंतू आभार दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री असीम अरुण और राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला शामिल हुईं। बंजारा समाज के लोगों ने दोनों मंत्रियों का सम्मान किया। मीडिया से बातचीत में असीम अरुण ने SIR और EVM को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद विपक्ष EVM और SIR को जिम्मेदार ठहराता है। असीम अरुण ने कहा कि SIR की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हुई है। उन्होंने दावा किया कि फर्जी नाम हटने से बोगस वोटिंग पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि सरकार घुमंतू और सपेरा समाज को पट्टा, प्रमाण पत्र और शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम कर रही है।

सरकार का उद्देश्य इन समुदायों को मुख्यधारा से जोड़कर आगे बढ़ाना है।

बाइट - असीम अरुण, राज्यमंत्री, उ.प्र.

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।