यूपीः कानपुर नगर में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान का 91वां स्थापना दिवस पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कानपुर नगर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में 91वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वर्चुअल माध्यम से शामिल हुईं। इस दौरान कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी और भारत सरकार के चीनी एवं वनस्पति तेल निदेशालय के निदेशक अरविंद कुमार रावत भी मौजूद रहे।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संस्थान के योगदान की सराहना करते हुए गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और आधुनिक कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने चीनी उद्योग में जल और वायु प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन और ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने की जरूरत बताई।
साथ ही विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। समारोह में चीनी, डिस्टिलरी, गन्ना और बायोएथेनॉल उद्योग में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संस्थान के पूर्व छात्रों और बेहतर उपज हासिल करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
बाइट- रमेश अवस्थी, सांसद, कानपुर बाइट- प्रो. सीमा परोहा, निदेशक राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर नगर