यूपीः कन्नौज में बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों की फसलों को भारी नुकसान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कन्नौज में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन के साथ किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मूसलाधार बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में 20 कच्चे मकान ढह गए, जबकि किसानों के 14 पशुओं की मौत हो गई। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। बारिश का सबसे ज्यादा असर फसलों पर पड़ा है।
शुरुआती आकलन में आलू की फसल को भारी नुकसान की बात सामने आई है। खेतों में पानी भरने से आलू के साथ धान और राई की फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों के मुताबिक कई खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने फसल और अन्य नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमें प्रभावित गांवों में पहुंचकर स्थलीय सर्वे कर रही हैं।
सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र किसानों और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता दी जाएगी। वहीं, लगातार बारिश से शहरी इलाकों में भी जलभराव हो गया है। कई पुलिस थानों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी भरने से कामकाज प्रभावित हुआ है।
बाइट- पीड़ित किसान बाइट- पीड़ित किसान बाइट- स्थानीय
🎙️ जनता का संदेश का मत
कन्नौज की लगातार बारिश ने किसानों के जीवन में गहरी चोट पहुँचाई है, परंतु यह हमें याद दिलाती है कि प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व के लिये हमें नयी तकनीकें अपनानी चाहिए—जैसे जल निकासी, सूखा‑प्रतिरोधी किस्में और सामूहिक बीमा। समाज के रूप में हमें आपसी सहायता के ढाँचे को मजबूत करना चाहिए, ताकि हर परिवार को आपदा के बाद शीघ्र पुनर्निर्माण का अवसर मिले। इस कठिन समय में, सहानुभूति और सहयोग ही हमें आगे बढ़ा सकता है।