राज्य

यूपीः कन्नौज में ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा से मंत्री असीम अरुण का स्वागत, घुमंतू समाज ने जताया आभार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः कन्नौज में ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा से मंत्री असीम अरुण का स्वागत, घुमंतू समाज ने जताया आभार

कन्नौज में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण का घुमंतू समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्प वर्षा के बीच असीम अरुण का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया। इस दौरान घुमंतू समाज के लोगों ने घुमंतू समाज बोर्ड के गठन को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण ने बोर्ड के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान भी किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान घुमंतू समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को उनके सामने रखा।

वहीं, स्थानीय लोगों ने मोहल्ले की समस्याओं के समाधान की मांग भी उठाई। मंत्री असीम अरुण ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

बाइट- असीम अरुण, समाज कल्याण राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।