राज्य

यूपीः कन्नौज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 120 जोड़ों का हुआ विवाह, मंत्री असीम अरुण ने दिया आशीर्वाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः कन्नौज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 120 जोड़ों का हुआ विवाह, मंत्री असीम अरुण ने दिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को कन्नौज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 120 जोड़ों का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

मीडिया से बातचीत में मंत्री असीम अरुण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सहयोग देने की महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से विवाह में होने वाले फिजूलखर्च को कम करने में भी मदद मिलती है। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों के परिवारों की मौजूदगी में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। उन्होंने सभी नवविवाहित बेटियों और दामादों को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

बाइट- असीम अरुण, समाज कल्याण मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।