यूपीः काशी में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, मां शैलपुत्री के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धर्म की नगरी काशी में शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। मां के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं।
नवरात्र के पहले दिन इनके दर्शन और पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि मां की आराधना से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं। भक्त देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक आराधना की जाती है।
इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।
बाइट- वैभव बांगर, डीसीपी काशी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
काशी, जिसे धर्म की नगरी कहा जाता है, शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं को देखकर धार्मिक उत्सव की शुरुआत हुई है। यह कार्यक्रम नवरात्र के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है, जहाँ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप का पूजन किया जाता है। खबर का महत्व इस बात में है कि यह परंपरा के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करती है। इससे आम जनता में धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता बढ़ती है, साथ ही पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।