यूपी के कुशीनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे सीएम योगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में नारायणी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से आई बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जवहीं दयाल एहतमाली में कटे एपी तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने तटबंध टूटने के कारणों, प्रभावित गांवों और जलमग्न फसलों की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ली।
उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री भी वितरित की। मुख्यमंत्री ने बताया कि सामान्य दिनों में नारायणी नदी में 3 से 4 लाख क्यूसेक पानी रहता है, लेकिन अचानक करीब 5 लाख क्यूसेक पानी आने से तटबंध टूट गया। बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें लगी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पीड़ित परिवार को राहत दी जाएगी।
जनहानि होने पर 4 लाख रुपये की सहायता, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रधानमंत्री आवास और फसल नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। क्षतिग्रस्त सड़कों की भी मरम्मत कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में छह दिनों तक स्वास्थ्य शिविर लगाने, राहत शिविरों में बेहतर व्यवस्था, बिजली आपूर्ति तथा सीएचसी-पीएचसी पर एंटी वेनम और एंटी रेबीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।
सम्बोधन - योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री )
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में नारायणी नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि से बाढ़ आई, जिससे कई गाँव जलमग्न हो गए। इस स्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर तटबंध निरीक्षण और राहत कार्यों का समन्वय किया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि बाढ़ से फसल, आवास और जीवनयापन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, और तटबंध के टूटने से जल नियंत्रण में विफलता स्पष्ट होती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि राहत सामग्री मिलने के बावजूद पुनर्निर्माण और भविष्य की बाढ़ रोकथाम के लिए सरकारी योजनाओं प