राज्य

यूपीः कुशीनगर में भारी बारिश के कारण नारायणी नदी खतरे के निशान के करीब पहुंची

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः कुशीनगर में भारी बारिश के कारण नारायणी नदी खतरे के निशान के करीब पहुंची

नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर कुशीनगर में भी दिखाई देने लगा है। नेपाल से निकलने वाली नारायणी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार शाम पांच बजे तक गंडक बैराज से करीब 3 लाख क्यूसेक पानी नारायणी नदी में छोड़ा गया। इसके बाद नदी खतरे के निशान के करीब या उसके आसपास बह रही है।

नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कुशीनगर में भी पिछले 42 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। खड्डा और तमकुही तहसील के कई गांवों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। अपर जिलाधिकारी पवन कुमार ने मदनपुर सुकरौली में ठोकर नंबर-3 और महादेव क्षेत्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने तटबंध की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। प्रशासन की टीमें नदी और तटबंधों पर लगातार नजर रख रही हैं। राहत और बचाव की तैयारियां भी सक्रिय रखी गई हैं।

बाइट- पवन कुमार (अपर जिलाधिकारी)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।