राज्य

यूपीः कुशीनगर में नारायणी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तेज किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः कुशीनगर में नारायणी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तेज किया

कुशीनगर में नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बीच नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। खड्डा तहसील के रेता इलाके के मदनपुर सुकरौली, भैंसहा, लक्ष्मीपुर, पड़रहवा और भगवानपुर समेत कई गांव पानी से घिर गए हैं। शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, मरिचहवा और बसंतपुर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है।

निचले इलाकों में घरों में पानी भरने से ग्रामीणों को छतों और सुरक्षित स्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं। ऐसे में लोगों के आवागमन के लिए नाव और स्टीमर का सहारा लिया जा रहा है। विधायक विवेकानंद पांडेय, एसडीएम और सीओ ने स्टीमर से प्रभावित गांवों का जायजा लिया।

प्रशासन ने राहत के लिए तंबू और भोजन की व्यवस्था शुरू कर दी है। बांधों और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बाइट - विवेकानन्द पाण्डेय , क्षेत्रीय विधायक

बाइट - संतराज सिंह बघेल, एसडीएम खड्डा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।