राज्य

यूपी के लखनऊ में 13 से 16 अक्टूबर तक होगी 39वीं अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन और पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के लखनऊ में 13 से 16 अक्टूबर तक होगी 39वीं अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन और पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

लखनऊ में 13 से 16 अक्टूबर तक 39वीं अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजीक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI), लखनऊ में आयोजित होगी। इसमें देश के 13 डाक परिमंडलों के लगभग 157 खिलाड़ी, मैनेजर और कोच प्रतिभाग करेंगे।

उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल और उत्तर प्रदेश पोस्टल स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के चेयरपर्सन डॉ. अजय सिंह चौहान ने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल को प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तेलंगाना के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबले मान्यता प्राप्त रेफरी की निगरानी में कराए जाएंगे। प्रतियोगिता के निष्पक्ष और सुचारु संचालन के लिए डाक निदेशालय, नई दिल्ली ने रमजान अली को पर्यवेक्षक एवं तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है।

बाइट: डॉ. अजय सिंह चौहान, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।