राज्य

यूपी के लखनऊ में अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव से सवाल, क्या सैफई परिवार ही करता रहेगा सपा का नेतृत्व?

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के लखनऊ में अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव से सवाल, क्या सैफई परिवार ही करता रहेगा सपा का नेतृत्व?

लखनऊ में बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने समाजवादी पार्टी में परिवारवाद को लेकर अखिलेश यादव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या समाजवादी पार्टी में केवल सैफई परिवार के सदस्यों को ही विधायक, सांसद और बड़े पद मिलते रहेंगे? क्या यादव समाज में नेतृत्व करने के लिए परिवार से बाहर कोई योग्य व्यक्ति नहीं है?

अमरपाल मौर्य ने कहा कि पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को भी नेतृत्व और संगठन में उचित अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन सवालों को लेकर वह अखिलेश यादव को खुला पत्र लिखेंगे और ईमेल तथा डाक के जरिए उनके दोनों आवासों पर भेजेंगे। अमरपाल मौर्य ने कहा कि बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।