अपराध

यूपी के लखनऊ में बाढ़ से हाहाकार, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी  के  लखनऊ में बाढ़ से हाहाकार, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

वीओ - लखनऊ में गोमती नदी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है... बाढ़ का संकट सातवें दिन भी जारी है और फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं... कई घरों में पानी घुस चुका है, तो बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां जाने को मजबूर हैं... ऐसे हालात के बीच सीएम योगी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है...

पीटीसी - विकास सिंह, संवाददाता

वीओ - रविवार को जिलाधिकारी विशाख जी. और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने बरावन कला, सैथा, जेहटा, माल रोड और फैजुल्लागंज समेत कई प्रभावित इलाकों का स्थलीय और नाव से निरीक्षण किया... अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत व्यवस्था का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से बातचीत भी की...

बाइट - स्थानीय

वीओ - वहीं, गोमती रिवरफ्रंट और आसपास के कई इलाकों में भी जलभराव है... गंदे पानी के बीच जहरीले जीवों का खतरा बढ़ गया है... राहत और स्वास्थ्य टीमें दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ORS पहुंचा रही हैं... कई मंदिर भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं....

पीटीसी- संध्या राजवंशी, संवाददाता

वीओ - फिलहाल लखनऊ में गोमती के जलस्तर और संवेदनशील इलाकों पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है... कोशिश यही है कि बाढ़ के बीच फंसे हर परिवार तक मदद पहुंचाई जाए और गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों समेत जरूरतमंद लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके... ऐसे में प्रशासन की चुनौती सिर्फ पानी कम होने तक राहत पहुंचाने की नहीं, बल्कि प्रभावित लोगों को हर जरूरी मदद लगातार उपलब्ध कराने की भी है...

💡 पृष्ठभूमि (Background)

लखनऊ में गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ का संकट सातवें दिन भी जारी है, जिससे फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में लोगों को पानी में डूबे घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है। यह विषय जलवायु परिवर्तन और वर्षा के अनियमित पैटर्न के कारण बढ़ती बाढ़ की समस्या पर प्रकाश डालता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि बाढ़ से जीवन, संपत्ति और बुनियादी ढांचे पर गंभीर प्रभाव पड़ता है, तथा प्रशासन को समय पर राहत और बचाव कार्य करना अनिवार्य है। आम जनता पर इसका असर है कि कई परिवारों को अस्थायी आश्रय

🎙️ जनता का संदेश का मत

बाढ़ के इस कठिन समय में हमें एकजुट होकर सहायता का हाथ बढ़ाना चाहिए। जब प्रकृति की चुनौतियाँ सामने आती हैं, तो सहानुभूति और सहयोग से ही हम समाधान पा सकते हैं। स्वयंसेवकों को जुटाकर आपातकालीन राहत कार्यों में भाग लें, और जरूरतमंदों को आशा और सुरक्षा दें। याद रखें, जब हम मिलकर मदद करते हैं, तब ही समाज की ताकत बढ़ती है और हम सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य संभव होता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।