राज्य

यूपीः लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन

अब आपको ले चलते हैं, किताबों के मेले में... लखनऊ में किताबों का अनोखा संसार सजा हुआ है। लखनऊ के अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डन में लगे 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में रविवार को स्टॉलों पर लोग आ रहे हैं और अपनी पसंद की किताब खरीद रहे हैं। इस बार का पुस्‍तक मेला वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित है।

पुस्‍तक मेले में 50 से अधिक प्रकाशकों और वितरकों के 120 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। यहां हिंदी, अंग्रेजी समेत विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं का साहित्य, शैक्षणिक पुस्तकें, बाल साहित्य और दुर्लभ पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है। 11 अक्‍टूबर तक चलने वाला पुस्‍तक मेला रोज सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा।

यहां खरीदी गई प्रत्येक पुस्तक पर कम से कम 10 प्रतिशत छूट भी दी जा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।