यूपीः आज लखनऊ दौरे पर आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ दौरे पर आएंगे। वह फैजुल्लागंज के IIM रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। कार्यक्रम शाम 4 बजे प्रस्तावित है। राजनाथ सिंह दिल्ली से दोपहर 3:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद राहत वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 16 अक्टूबर को वह सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही शोकसंतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे।