राज्य

यूपी के लखनऊ के गोमती नगर स्थित रेनेसां होटल में आयोजित हुआ ‘उत्तर प्रदेश ऊर्जा संगम-2026’

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के लखनऊ के गोमती नगर स्थित रेनेसां होटल में आयोजित हुआ ‘उत्तर प्रदेश ऊर्जा संगम-2026’

उत्तर प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.... उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश ऊर्जा संगम-2026’ में बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पीएम-कुसुम और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसानों और आम लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश सोलर पैनल स्थापना में देश में पहले स्थान पर है। कार्यक्रम में ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा निवेश और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

बाइट - ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, यूपी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।