राज्य

यूपी के लखनऊ में जेपी जयंती पर JPNIC पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के लखनऊ में जेपी जयंती पर JPNIC पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

वीओ - लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है...समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ स्थित JPNIC पहुंचे और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.... अखिलेश यादव ने इसे बदलाव की शुरुआत बताते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा.. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और उनके विचारों को महत्व नहीं दे रही है...

बाइट - अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

वीओ - वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके योगदान और स्मृतियों को नमन किया है और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है.... ब्रजेश पाठक ने अखिलेश के इस कदम को महज एक 'नाटक' करार देते हुए JPNIC के निर्माण पर हुए खर्च और परियोजना में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए....

बाइट- ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, यूपी

वीओ - ब्रजेश पाठक ने JPNIC के संचालन को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने इसे लीज पर देकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृतियों को संजोने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है.... वहीं, उन्होंने परिवारवाद का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश यादव की सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने ही JPNIC के संचालन की जिम्मेदारी अपने परिवार को ही सौंप दी थी... इसके साथ ही ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार के कार्यकाल में परियोजना की लागत में हुई बढ़ोतरी पर भी जवाब मांगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर JPNIC में आने और प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के इर्द-गिर्द घूमती है। यह घटना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उत्तर प्रदेश की सरकार पर आलोचना के साथ साथ ऐतिहासिक नेता के प्रति सम्मान की घोषणा करती है। अखिलेश यादव ने सरकार पर ‘बदलाव की शुरुआत’ न करने का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक माहौल में नया तनाव पैदा हुआ। आम जनता के लिए यह एक दोधारी तलवार है: एक ओर राष्ट्रीय गौरव की याद दिलाता है, वहीं दूसरी ओर राजनीति

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।