राजनीति

यूपीः लखनऊ में लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी का पांचवां दीक्षांत समारोह, सीएम योगी बोले- 1975 ने कानून के शासन का सबक सिखाया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः लखनऊ में लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी का पांचवां दीक्षांत समारोह, सीएम योगी बोले- 1975 ने कानून के शासन का सबक सिखाया

लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पांचवां दीक्षांत समारोह हो रहा है। इसकी शुरुआत सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और विश्वविद्यालय के विजिटर जस्टिस विक्रम नाथ ने की। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण भंसाली और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

समारोह में 260 विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उपाधियां दी जा रही हैं। वहीं, 17 मेधावियों को कुल 20 मेडल से सम्मानित किया जा रहा है। इनमें 11 गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "... ये वही उत्तर प्रदेश है जिसके उच्च न्यायालय ने 12 जून को भारत की सबसे ताकतवर कुर्सी पर बैठे व्यक्ति के चुनाव को रद्द किया था।

उसके ठीक 13 दिन के बाद प्रतिक्रिया में देश के अंदर आपातकाल लागू हुआ था... तब सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ती हंसराज खन्ना ने अकेले असहमति व्यक्त की थी और उन्हें उसकी कीमत चुकानी पड़ी थी। मगर इतिहास व्यर्थ नहीं जाता है। अभी हाल ही में आपने देखा होगा कि 2017 में उच्चतम न्यायालय ने उसी एक असहमति को सही माना।

1975 ने देश को सिखाया कि कानून का शासन और कानून के शासक में क्या फर्क होता है। यह देश के लिए 1975 का सबक है..."

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।