मनोरंजन

यूपीः लखनऊ में ‘मिशन नौकरी’ के तहत 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः लखनऊ में ‘मिशन नौकरी’ के तहत 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

यूपी के हजारों युवाओं के भविष्य को संवार रहा है... बात करते हैं ‘मिशन नौकरी’ की...लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1,375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सीएम ने 11 अधिकारियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र दिए...कार्यक्रम में नवनियुक्त अधिकारियों ने चयन प्रक्रिया से लेकर नियुक्ति तक के अपने अनुभव साझा किए, वहीं ग्रामीण विकास पर आधारित विशेष शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई।

नियुक्ति के बाद इन अधिकारियों की जिम्मेदारी सीधे ग्राम पंचायतों से जुड़ी होगी। इसी सिलसिले में नवनियुक्त अधिकारियों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन और ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी भी दी गई। कुल मिलाकर 1,375 नई नियुक्तियां... और लक्ष्य गांवों में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करना है।पंचायती राज विभाग का जोर है—पंचायतें सक्षम हों, व्यवस्था पारदर्शी हो और सरकारी योजनाओं और जनसुविधाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।