राज्य

यूपीः लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ HCLTech कार्यक्रम में होंगे शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ HCLTech कार्यक्रम में होंगे शामिल

HCLTech के लखनऊ में संचालन के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज HCL IT City में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की थीम ‘Powering Technology, Talent and Transformation in Uttar Pradesh’ है। समारोह में प्रदेश में IT और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के विस्तार, रोजगार सृजन और भविष्य के निवेश की योजनाओं पर चर्चा होगी।

HCLTech की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा और COO राहुल सिंह भी संबोधित करेंगे। HCLTech और HCL Foundation ने तकनीकी विकास के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी योगदान दिया है। फाउंडेशन की पहल के तहत प्रदेश के 20 जिलों के करीब 3,000 गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशन से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

लखनऊ स्थित HCLTech परिसर 100 एकड़ में फैला है और करीब 16 लाख वर्ग फुट में विकसित यह अत्याधुनिक, ईको-फ्रेंडली कैंपस शहर के प्रमुख आईटी हब के रूप में स्थापित हो चुका है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।