राज्य

यूपी के लखनऊ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बड़ी काली मंदिर में की पूजा अर्चना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के लखनऊ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बड़ी काली मंदिर में की पूजा अर्चना

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को प्रातः चौक स्थित बड़ी काली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। संस्कृति विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के चिन्हित शक्तिपीठों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री जयवीर ने बड़ी काली मंदिर चौक से प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा तथा स्वावलम्बन का संदेश देकर किया।उल्लेखनीय है कि शक्तिपीठों पर शक्ति आराधना के अंतर्गत 17, 18 एवं 19 अक्टूबर, 2026 को प्रदेश के 26 चयनित शक्तिपीठों, देवी मंदिरों में देवीगीत गायन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जायेगा।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन का संदेश दिया जायेगा।उन्होंने इस मौके पर काली मंदिर के प्रांगण में विभाग द्वारा 2.27 करोड़ रूपये की लागत से कराये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।उन्होंने मंदिर की परिसर में कराये जा रहे कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये।

बाइट - जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री, यूपी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।