देश

यूपी के लखनऊ में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का भव्य विमोचन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के लखनऊ में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का भव्य विमोचन

वीओ - संघर्ष से सफलता तक का सफर और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने की प्रेरक कहानी... पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा अब पुस्तक के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचेगी... बुधवार को लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी आत्मकथा ‘भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा: मेरा जीवन, मेरा संघर्ष’ का विमोचन किया... इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति ने प्रदेश में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन के क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की... वहीं, सीएम योगी ने रामनाथ कोविंद के जीवन को संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की मिसाल बताया और पुस्तक के विमोचन पर उन्हें बधाई दी...

2 विन

बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

वीओ - सीएम योगी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया... उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया की आभासी दुनिया से निकलकर पुस्तकों से जुड़ने की अपील की... मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पुस्तकालयों की व्यवस्था की जा रही है... इसी क्रम में रामनाथ कोविंद की आत्मकथा को भी व्यापक स्तर पर पुस्तकालयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि युवा उनके जीवन संघर्ष और अनुभवों से प्रेरणा ले सकें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।