यूपी के लखनऊ में रामविलास पासवान की पुण्यतिथि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ भी नजर आए।
कार्यक्रम में रामविलास पासवान के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और पार्टी से जुड़े नेता भी मौजूद रहे। रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनके योगदान और सार्वजनिक जीवन में उनकी भूमिका को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
बाइट-योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश