यूपीः लखनऊ में सीएम योगी का बयान: पीएम मोदी के मार्गदर्शन में यूपी विकास और कनेक्टिविटी का नया मॉडल बना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "डबल इंजन सरकार के प्रभावी समन्वय से उत्तर प्रदेश अभूतपूर्व प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सर्व विदित है कि 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश प्रशासनिक शिथिलता, जन-जन में असुरक्षा की भावना और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा था।
प्रधानमंत्री के लंबे प्रशासनिक अनुभवों, दूरदर्शिता से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश ने शासन की नई कार्य संस्कृति को अपनाया। ...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नए आत्म विश्वास के साथ चतुर्मुखी प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद इस बात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आभारी रहेगी कि उन्होंने राज्य के विकास को निरंतर अपनी प्राथमिकताओं में रखा है।
प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच से आज उत्तर प्रदेश विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना और कनेक्टिविटी का नया मॉडल बनकर उभरा है। प्रदेश में करीब 60 हज़ार करोड़ के लागत से 2483 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण हुआ है..."