अपराध

यूपी के लखनऊ में सीएम योगी ने यूपी पुलिस में चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी  के लखनऊ में सीएम योगी ने  यूपी पुलिस में चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

वीओ - प्रदेश में मिशन सरकारी नौकरी अभियान के तहत युवाओं को रोजगार और नियुक्ति के अवसर देने का सिलसिला लगातार जारी है.... इसी कड़ी में खेल प्रतिभाओं को भी सरकारी सेवा से जोड़ने की पहल की जा रही है... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन सभागार में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 470 खिलाड़ी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे... नियुक्ति के बाद अब ये खिलाड़ी पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देंगे....

ग्राफिक्स इन -

हेडर - सीएम योगी का युवाओं को बड़ा तोहफा

  • सीएम योगी ने पुलिस और पीएसी में चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
  • चयनित खिलाड़ियों को अलग-अलग पदों पर दी गई नियुक्ति
  • 43 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर चयनित
  • 295 आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर चयनित
  • 132 आरक्षी पीएसी के पद पर चयनित
  • 470 खिलाड़ियों में 303 पुरुष और 167 महिला खिलाड़ी शामिल

ग्राफिक्स आउट

2 विन

बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

वीओ - सीएम योगी ने इस मौके पर पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवा में आने के पर्याप्त अवसर नहीं थे... सरकार ने माफियाओं के कब्जे से 64 हजार हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई है और अब प्रदेश में खेल मैदान, मिनी स्टेडियम और हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज विकसित किए जा रहे हैं... इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में अपनी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी बनने जा रही है... सीएम ने डीजीपी से सब खिलाड़ियों को एक-एक गांव गोद देने की अपील भी की ताकि वहां खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके और ग्रामीण इलाकों की प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिले।

🎙️ जनता का संदेश का मत

युवाओं के लिए खेल को रोजगार से जोड़ना एक प्रेरणादायक कदम है, जो कड़ी मेहनत और समर्पण को मान्यता देता है। यह पहल दिखाती है कि समाज में प्रतिभा को पहचानकर उसे स्थायी अवसरों से जोड़ना संभव है। ऐसे कार्यक्रम से युवा आत्मविश्वास से आगे बढ़ते हैं, और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे सभी को अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने की प्रेरणा मिलती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।