राज्य

यूपी के महराजगंज में 1399 बाढ़ प्रभावित किसानों को 56 लाख की फसल क्षतिपूर्ति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के महराजगंज में 1399 बाढ़ प्रभावित किसानों को 56 लाख की फसल क्षतिपूर्ति

यूपी के महराजगंज में बाढ़ प्रभावित 1399 किसानों को 56 लाख की फसल क्षतिपूर्तियूपी के महराजगंज में नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत दी गई है। निचलौल तहसील क्षेत्र के 1399 किसानों को करीब 56 लाख रुपये की फसल क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई।

नेपाल में लगातार बारिश के चलते सोहगीबरवा, भोतहा और शिकारपुर समेत करीब आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया था, जिससे खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई थीं। किसानों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग ने सर्वे कराया, जिसमें करीब 275 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल क्षति सामने आई।

निचलौल तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सिसवा के बीजेपी विधायक प्रेमसागर पटेल की मौजूदगी में किसानों को क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ के बाद प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई थी। अब फसल क्षतिपूर्ति मिलने से किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी और वे अगली फसल की तैयारी कर सकेंगे।

बाइट: अवनीश त्रिपाठी, एसडीएम, निचलौल, महराजगंज

बाइट-रीना सिंह — सेंटर इंचार्ज बाइट-सिद्धि मौर्य — कंप्यूटर ऑपरेटर

बाइट-सोनी गुप्ता — मशीन ऑपरेटर बाइट-उन्नति दीदी — समूह सदस्य

बाइट-सुनीता दीदी — सहायक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।