राज्य

यूपीः महराजगंज में बाढ़ का खतरा बढ़ा, बाल्मीकि बैराज से 3.04 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः महराजगंज में बाढ़ का खतरा बढ़ा, बाल्मीकि बैराज से 3.04 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद गंडक नदी के बाल्मीकि बैराज से पानी का डिस्चार्ज तेजी से बढ़ गया है। शनिवार शाम तीन बजे तक बैराज से 3.04 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे महराजगंज की निचलौल तहसील के टापू क्षेत्र में बसे सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोथहा गांवों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया।

कई घरों में पानी घुसने के बाद प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है। एसडीआरएफ की टीम ग्रामीणों के साथ मवेशियों को भी सुरक्षित जगह पहुंचा रही है। बुधवार आधी रात से नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नेपाल से निकलने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

निचलौल एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। एसडीआरएफ की टीम लगातार अभियान चलाकर परिवारों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।