यूपीः महराजगंज में बारिश-तेज हवाओं के चलते अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महराजगंज जिले में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा सदर तहसील के पनियरा थाना क्षेत्र के चंदनचाफी गांव के पास हुआ, जहां पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई। दूसरा हादसा फरेंदा तहसील के जिगनिहा गांव में हुआ, जहां बारिश के कारण कच्चा मकान ढह गया।
मलबे में दबने से 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, निचलौल तहसील के सिसवा में पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आए एक युवक की जान चली गई। हादसों की जानकारी के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने पीड़ित परिवारों को राज्य आपदा निधि से जल्द आर्थिक सहायता देने की बात कही है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाइट- गौरव सिंह सोगरवाल, जिलाधिकारी, महराजगंज