राज्य

यूपीः महराजगंज में नारायणी ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड, करीब 5 हजार की आबादी प्रभावित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः महराजगंज में नारायणी ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड, करीब 5 हजार की आबादी प्रभावित

नेपाल में लगातार हो रही बारिश और वहां से छोड़े गए पानी के कारण महराजगंज में नारायणी नदी का जलस्तर 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ गया है। वाल्मीकि बैराज से करीब 5 लाख 1 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी का पानी जिले के तीन गांवों में घुस गया है। इससे करीब 5 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा और निचलौल तहसील क्षेत्र के गेड़हवा गांव में कई घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।

प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम नावों के जरिए प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। राहत शिविरों में कम्युनिटी किचन के जरिए भोजन और पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि नेपाल के देवघाट से 6 लाख 24 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज है।

प्रशासन लगातार जलस्तर और हालात पर नजर बनाए हुए है।

बाइट- डॉ. प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी, महराजगंज

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।