अपराध

यूपीः मथुरा में अपहरण-फिरौती मामले में मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मथुरा में अपहरण-फिरौती मामले में मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 14 और 15 अक्टूबर की मध्यरात्रि थाना राया, जैत और मगोर्रा पुलिस की संयुक्त टीम ने लालपुर नहर क्षेत्र में कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाथरस निवासी रजत और मथुरा निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि थार गाड़ी सवार दो बदमाशों ने एक लड़के का अपहरण कर उसके पिता से फिरौती मांगी है। सूचना के बाद पुलिस टीमों ने संदिग्ध थार का पीछा किया। भागते समय आरोपियों ने सौंख में बैरियर तोड़ दिया।

लालपुर नहर के पास कच्चे रास्ते पर उनकी गाड़ी फंस गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में गोली चलाई गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बाइट - अनिल कुमार सिंह, सीओ गोवर्धन मथुरा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।