राज्य

यूपी के मथुरा में बबिता चौहान ने छात्राओं को दी मोबाइल से दूरी, किताबों से जुड़ने की सीख

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के मथुरा में बबिता चौहान ने छात्राओं को दी मोबाइल से दूरी, किताबों से जुड़ने की सीख

मथुरा के फरह स्थित नगला चंद्रभान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने छात्राओं को मोबाइल की बढ़ती लत से दूर रहने और पुस्तकों से जुड़ने का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उन्होंने कहा कि आज बच्चों से लेकर बड़ों तक में स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ रहा है।

छोटी-छोटी वीडियो बनाने की होड़ के बीच युवाओं को मोबाइल से दूरी बनाकर किताबों से रिश्ता जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियां देश की धरोहर और मजबूत नींव हैं। शिक्षा और प्रतिभा के बल पर बेटियां देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं। बेटी शिक्षित होगी तो आगे बढ़ेगी और देश की प्रगति में योगदान देगी।

बबिता चौहान ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा, समान अवसर और सुरक्षित वातावरण देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दीनदयाल धाम पहुंचने पर प्रसन्नता जताते हुए इसे अपना सौभाग्य बताया।

बाइट: बबिता चौहान, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।