राज्य

यूपीः मथुरा के बरसाना में पद्मश्री संत रमेश बाबा का निधन, आज श्रीमाता जी गोशाला में होगा अंतिम संस्कार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मथुरा के बरसाना में पद्मश्री संत रमेश बाबा का निधन, आज श्रीमाता जी गोशाला में होगा अंतिम संस्कार

मथुरा के बरसाना में गोसेवा के लिए प्रसिद्ध पद्मश्री संत रमेश बाबा का निधन हो गया। उनके गोलोकवास के बाद पार्थिव शरीर मानपुर स्थित रस मंडप में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। बुधवार को श्रीमाता जी गोशाला में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले मानपुर से बरसाना और चिकसोली होते हुए श्रीमाता जी गोशाला तक बाबा का डोला निकाला जाएगा।

अंतिम दर्शन के लिए 10 हजार से अधिक अनुयायियों के पहुंचने की उम्मीद है। पहले गहवरवन में अंतिम संस्कार की योजना थी, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थान बदलकर श्रीमाता जी गोशाला किया गया। संत रमेश बाबा ने 7 जुलाई 2007 को सड़क पर मिली दो गायों से गोसेवा की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे यह सेवा बड़ा रूप लेती गई।

आज करीब 170 एकड़ में फैली गोशाला में 60 हजार से अधिक गोवंश की सेवा की जा रही है। इसी वजह से बाबा को ब्रज में गोवंश के ‘नंदबाबा’ के नाम से भी जाना जाता था।

बाइट - अवधेश शास्त्री, अवध धाम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।