अपराध

यूपी के मथुरा में चाइनीज ऐप के जरिए अवैध वित्तीय गतिविधियों का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के मथुरा में चाइनीज ऐप के जरिए अवैध वित्तीय गतिविधियों का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

मथुरा में एसटीएफ और हाईवे थाना पुलिस ने चाइनीज ऐप चैमेट के जरिए अवैध वित्तीय गतिविधियां संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मोतीकुंज स्थित एक कार्यालय पर छापा मारकर गिरोह के मास्टरमाइंड प्रवीन उर्फ प्रकाश समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ऐप से अर्जित धन को चीनी कंपनी के माध्यम से देश के विभिन्न बैंक खातों में भेजा जाता था।

कार्रवाई के दौरान सात मोबाइल फोन, एक सीपीयू, चेकबुक, पासबुक, डेबिट कार्ड और 58 स्क्रीनशॉट के प्रिंटआउट बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वर्ष 2023 में एक हैकर के संपर्क में आने और ऐप के जरिए कॉइन खरीदकर पैसे कमाने का तरीका सीखने की जानकारी दी। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।बाइट: राजीव कुमार सिंह, एसपी सिटी, मथुरा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर मथुरा में चाइनीज ऐप "चैमेट" के जरिए चल रहे अवैध वित्तीय गतिविधियों के पर्दाफाश के बारे में है, जहाँ मास्टरमाइंड प्रवीन उर्फ प्रकाश समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि विदेशी ऐप्स के माध्यम से किस तरह से अपराधी धन शोधन और अवैध लेनदेन कर रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय वित्तीय सुरक्षा पर खतरा बढ़ता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि बैंकिंग लेनदेन में अधिक सख्त निगरानी और पहचान प्रक्रियाएँ लागू होंगी, और नागरिकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने धन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।