राज्य

यूपी के मथुरा में  दीनदयाल धाम मेले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के मथुरा में  दीनदयाल धाम मेले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

मथुरा के फरह स्थित पंडित दीनदयाल धाम में आयोजित मेले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र किया। बृजेश पाठक ने कहा कि गरीब, किसान, युवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है।उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की स्वास्थ्य सुरक्षा मिल रही है।

प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर भी सरकार लगातार काम कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन जिलों में अभी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां भी मेडिकल कॉलेज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।बृजेश पाठक ने कहा कि किसानों को मजबूत करने, युवाओं को अवसर देने और गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के केंद्र में है।उन्होंने लोगों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा लेने और अंत्योदय की भावना को आगे बढ़ाने की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार हर वर्ग को सम्मान और अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है।

बाइट: बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।