खेल

यूपीः मथुरा में गोवर्धन में गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल, युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मथुरा में गोवर्धन में गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल, युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

मथुरा के गोवर्धन में श्रीगिरिराज तलहटी और परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अक्षय पात्र फाउंडेशन और नवीन पूनिया द्वारा गठित जन उदय विजन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में युवाओं और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह पहल प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प अभियान की भावना से प्रेरित रही। अभियान के दौरान गोविंद कुंड स्थित मनोहर बाबा की गौशाला से जतीपुरा तक परिक्रमा मार्ग के आसपास बिखरे प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्र किया गया। कचरे को गार्बेज बैग में भरकर ट्रैक्टर के माध्यम से बाहर पहुंचाया गया। भारतीय राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच नवीन पूनिया ने कहा कि ब्रजभूमि को स्वच्छ रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेल, भक्ति, मेहनत और देशसेवा में लगाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को खेलों से जोड़ने और देश के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन के अनंत प्रभु, जन उदय विजन फाउंडेशन के कुंज बिहारी पांडे और अन्य स्वयंसेवकों ने भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बाइट- नवीन पूनिया, कोच भारतीय राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम

बाइट- अनंत प्रभु, अक्षय पात्र फाउंडेशन वृन्दावन

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मथुरा के गोवर्धन में श्रीगिरिराज तलहटी और परिक्रमा मार्ग को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। यह पहल अक्षय पात्र फाउंडेशन और नवीन पूनिया के जन उदय विजन फाउंडेशन के सहकार्य से आयोजित की गई। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह धार्मिक स्थल की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाती है, साथ ही युवाओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: पर्यटकों को स्वच्छ अनुभव मिलेगा, धार्मिक स्थल की छवि सुधरेगी, और प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी,

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।