व्यापार

यूपी के मथुरा में जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के मथुरा में जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत

मथुरा में गुजरात के बड़नगर से शुरू हुई जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई। धर्मनगरी गोवर्धन और मांट तहसील के नौहझील-बाजना क्षेत्र में यात्रा का स्वागत किया गया। गोवर्धन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मांट विधायक राजेश चौधरी, भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत काशी से गुजरात के वडनगर और वडनगर से काशी के बीच सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली गई है। यात्रा का उद्देश्य जनसेवा, राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, पौधरोपण, जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करना है।

यात्रा के दौरान प्रतिभागी विभिन्न राज्यों, जिलों और गांवों से गुजरते हुए सामाजिक और सेवा कार्यों में भी भाग ले रहे हैं। मथुरा में यात्रा के दौरान गिरिराज महाराज के दर्शन, दानघाटी मंदिर में कार्यक्रम, अड़ींग बाजार में स्वागत और राधासिटी मेन गेट पर ग्राम चौपाल एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।बाइट: लक्ष्मी नारायण चौधरी, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

बाइट: राजेश चौधरी, विधायक, भाजपा बाइट: मंजीत सिंह पौनिया, जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, मथुरा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।