यूपीः मथुरा में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले में हुए शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मथुरा के फरह में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन को अपनाकर आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में काम कर रही हैं। मेले में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल का शुभारंभ अखिल भारतीय गौ सेवा संयोजक अजीत महापात्रा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, मेला अध्यक्ष एडवोकेट सोहनलाल शर्मा और कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बाइट- जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री