अपराध

यूपीः मथुरा के मांट विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मथुरा के मांट विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक और पार्टी के प्रदेश महामंत्री-प्रवक्ता राजेश चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। विधायक के मुताबिक, 28 सितंबर को उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन पर मुस्लिमों के खिलाफ बोलने का आरोप लगाते हुए धमकी दी।

विधायक का दावा है कि कॉल करने वाले ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया। इसके बाद एक और कॉल आने की बात भी कही गई है। मामले में विधायक ने एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात कर शिकायत दी और अपनी तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धमकी भरे कॉल से जुड़े नंबरों को जांच के लिए लिया है।

साइबर सेल की मदद से कॉल की तकनीकी जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कॉल करने वाले की पहचान और उसके दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

बाइट - राजेश चौधरी, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा उ.प्र.

बाइट - आशना चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, मथुरा

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि किसी भी प्रकार के अपशब्द या धमकी को कानूनी मार्ग से सुलझाना चाहिए, न कि हिंसा से। समाज में शांति और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए संवाद और समझदारी का रास्ता चुनना चाहिए। जब भी किसी को अपमान या डर का सामना करना पड़े, तो उसे न्यायालय, पुलिस या मध्यस्थता के माध्यम से सहायता लेनी चाहिए। इस प्रकार हम एक सुरक्षित, समावेशी समाज का निर्माण कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।