देश

यूपी के  मथुरा पहुंचेगी ‘वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के  मथुरा पहुंचेगी ‘वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’

मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही ‘वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’ के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकल रही यह यात्रा 28 सितंबर को मथुरा पहुंचेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह पौनिया ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं।

यात्रा के दौरान गांव-गांव सेवा, जनसंवाद और जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा। युवा कार्यकर्ता स्वच्छता, पौधारोपण और सामाजिक सेवा गतिविधियों के जरिए लोगों को जनभागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा होगी।

बाइट—मंजीत सिंह पौनिया, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, मथुरा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।